हापुड,सीमन (ehapurnews.com): एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म के आरोपी मां-बेटे को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस ने बताया कि हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने धारा 363, 366, 376(3), 366ए भादवि व 5L, 5N, 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी महिला अमरोहा के गांव आदमपुर कैच की इन्दिरा व उसका बेटा सनित है।पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























