VIDEO: अंडरपास में पानी भरने से किसानों का धरना










अंडरपास में पानी भरने से किसानों का धरना

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हृदयपुर में अंडरपास में जलभराव के विरोध में उतरे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया। किसानों का कहना है कि अंडरपास में जलभराव की वजह से उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग को मामले में गंभीरता दिखाते हुए जलभराव से ग्रामीणों को छुटकारा दिलाना चाहिए।

युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने अंडरपास में हुए जलभराव के विरोध में बिगुल बजाते हुए बुधवार को एक कंपनी के कार्यालय पर पहुंचकर धरना देकर प्रदर्शन शुरू किया जिसके बाद कंपनी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को किसी तरह समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान शांत नहीं हुए जिसके बाद समस्याओं के 15 दिनों में निपटारा करने के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए और वापस लौट गए। किसानों का कहना है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वह जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे।








Related Posts

गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

🔊 Listen to this गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौशाला से जल निकासी हेतु जनपद की दो गौशालाओं पर नाला निर्माण किया जाएगा…

Read more

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

🔊 Listen to this यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन ने 18 फरवरी से शुरू होने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

सड़क हादसे में दो घायल

सड़क हादसे में दो घायल
error: Content is protected !!