अब कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस मैदान में उतरी










अब कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस मैदान में उतरी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बकरीद ईद के बाद अब जनपद पुलिस कांवड यात्रा सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए तैयार हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार से मिले दिशा-निर्देशों के अनुसार जनपद हापुड़ में पुलिस व प्रशासन ने कांवड़ यात्रा सौहार्द पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने की ठान ली है।

पुलिस ने जनपद हापुड़ को 5 जोन व 17 सैक्टर तथा 39 सब सैक्टर में बांट कर पुलिस व मैजिस्ट्रेट तैनात करने की तैयारी कर ली है। बृजघाट को एक अलग सैक्टर बना कर कांवड़ियों की सुरक्षा हेतु कड़े सुरक्षा इंतजाम किए है। सावन मास का मेला 4 जुलाई से शुरु होगा और 15 जुलाई को महाशिवरात्री पर्व है।

बृजघाट गंगा तट से करीब पांच लाख कांवड़ियों के कांवड़ उठाने की सम्भावना है। दिल्ली-गढ़ मार्ग व मेरठ-बुलंदशहर रोड से गुजरता कांवड़ियों का सैलाब भारतीय व सनातन संस्कृति का प्रतीक है। ये कांवड़िए हरिद्वार व बृजघाट से गंगाजल लाकर अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में भोले का जलाभिषेक करते है। जिस भी मार्ग से कांवड़िए गुजरेंगे उन पर मीट व शराब की दुकानें बंद रहेंगी। जनपद के उद्यमी मेरठ रोड व दिल्ली रोड पर कांवड सेवा शिविर लगाएंगे, जहां कांवड़ियों के लिए चिकित्सा, फल, दूध, भोजन आदि के विशेष प्रबंध किए जाएंगे।

कहां-कहां होगा जलाभिषेकः जनपद हापुड़ के गांव सबली के प्राचीन शिव मंदिर, बाबूगढ़ के श्री श्यामेश्वर महादेव, दत्तियाना के भूतों वाला मंदिर, गढ़मुक्तेश्वर के मुक्तेश्वर महादेव व कल्याणेश्वर महादेव, दहपा के शिव मंदिर आदि में कांवड़िए भोले का जलाभिषेक करेंगे।

ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130








Related Posts

64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

Read more

अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
error: Content is protected !!