हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिछले कुछ दिनों से उफान की ओर बढ़ रही गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार की दोपहर तक जल स्तर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इसके पश्चात गंगा 197.91 मीटर पर पहुंच गई। खादर में गंगा का जलस्तर कम होने से दो दर्जन से अधिक गांव के हजारों परिवारों ने राहत की सांस ली है। अधिकारियों की पल-पल की गतिविधि पर पैनी निगाह है।
मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हुई जोरदार बारिश के साथ-साथ बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर सोमवार की शाम तक बढ़कर 198.36 मीटर तक पहुंच गया था। लेकिन धीरे-धीरे जलस्तर कम होने लगा। जलस्तर में कमी आने से प्रशासनिक अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। खादर क्षेत्र के गांव नयाबांस, आरकपुर, लठीरा, बख्तावरपुर, रामपुर नियामतपुर, गड़ावली आदि के जंगलों में पानी भर गया है। रास्ते जलमग्न होने के कारण गाँवो का संपर्क टूट गया था जिसके चलते पशुओं के चारे के लिए यहां वहां ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा था। हालांकि अभी भी बाढ़ राहत चौकियों के प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
🔊 Listen to this जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में ‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा’ (Quality Education) पर आयोजित…
Read more
























