हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तैराकी टीम का रविवार को सिद्धार्थनगर में 1 से 3 जुलाई तक आयोजित होने वाली जूनियर व सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। इसके बाद खिलाड़ियों को बधाई देने वालों का तांता लगा है। सिद्धार्थनगर में एक जुलाई से शुरू होने जा रही इस प्रतियोगिता में हापुड़ से दस तैराक हिस्सा लेंगे। ग्रुप एक में संस्कार, वंश, अभिमन्यु, अर्जुन शर्मा, काजल, रूमाना हिस्सा लेंगे जबकि दूसरे ग्रुप में शुभ, तनुज कुमार, युग, वंशिका, वरुण हिस्सा लेंगे जिन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
I.I.E.M. में एडमिशन के लिए कॉल करें : 9837791132, 9837791131 पर




























