हापुड़ की डॉ. रेणु देवी को नेशन बिल्डर पुरस्कार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन के अंतर्गत शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद हेरिटेज एवं रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद हिंडन के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. रेणु देवी को पटका और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर ने सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद हेरिटेज के अध्यक्ष दिनेश गर्ग ,सचिव हिमांशु गोयल, प्रेसिडेंट इलेक्ट अभिनव गोयल, संजय अग्रवाल व रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद हिंडन अध्यक्ष संदीप गुप्ता, धवल गुप्ता , रो० रवि बाली धीरज भार्गव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष मोर्चा डॉ मंजू सेठी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मोहिद्दीन पुर ग्राम प्रधान पुत्र विजय नामदेव जी रहे।
ऊर्जा मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर द्वारा सभी अध्यापकों की प्रशंसा की गई एवं भविष्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया जिससे हम आने वाले पीढ़ी को उज्जवल भविष्य दे सकें। कार्यक्रम में मुख्य सहयोग कम अपोजिट मोहद्दीनपुर की प्रधानाध्यापिका मधुबाला, ए आर पी सुनीता देवी उर्वशी एवं समस्त स्टाफ का रहा। ग्राम मोहिद्दीन पुर से दिलावर सिंह ,किरण पाल सिंह, मनोज कुमार, सोनू शर्मा आदि गणमान्य उपस्थित रहे एवं सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन ए आर पी सुनीता देवी एव रीना द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन ग्राम प्रधान पुत्र विजय नामदेव जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त करके किया गया।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622


























