हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव परतापुर में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई करते हुए 10 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जिसकी कीमत करीब एक करोड रुपए बताई जा रही है।
गांव परतापुर की प्रधान अर्चना ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से गांव में सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा जमाया हुआ था जिनके खिलाफ शुक्रवार को लेखपाल ने कार्रवाई करते हुए भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























