VIDEO: युवक को जंजीर में बांधकर पीटने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला सिकंदर गेट में रुपए के लेनदेन को लेकर दो लोगों ने एक युवक को जंजीर से बांधकर पांच घंटे तक पीटा जिससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हसमत और आरिफ निवासी सिकंदर गेट हैं जिन्होंने मजीदपुरा निवासी इन्तिखाब को गुरुवार की रात अपने घर में जंजीरों से बांधकर जमकर पीटा था।
इन्तिखाब का आरोप है कि गुरुवार की रात करीब 7:00 बजे जब वह अपने घर पर बैठा हुआ था तो हसमत और आरिफ उसके पास पहुंचे और बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए जहां आरोपियों ने जबरन जंजीरों में बांध दिया और पांच घंटे तक प्रताड़ित किया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और पीड़ित को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पहले हसमत को गिरफ्तार किया जिसके पश्चात आरोपी आरिफ को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।








Related Posts

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त…

Read more

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं
error: Content is protected !!