कलयुगी पिता ने किया नाबालिक बेटी का दो बार सौदा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माता-पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी एक अच्छे घर में जाए लेकिन जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव में मां-बाप ने अपने कुछ सपनों को पूरा करने के लिए नाबालिग बेटी का ही सौदा कर दिया। मामले की जानकारी जब बाल कल्याण समिति को मिली तो उसने नाबालिक का संरक्षण कर लिया और पीड़ित बेटी को मां-बाप के हवाले कर दिया जिसके बाद मां-बाप ने एक बार फिर अपनी बेटी का सौदा करने की ठानी जिसके बाद बाल कल्याण समिति ने 33 लाख के बंधन पत्र पर 16 वर्षीय नाबालिका को परिजनों को सौंप दिया है।
आपको बता दें कि कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी बाप ने अपनी बेटी की शादी के लिए बोली लगवाई। तीन लोगों ने बोली लगाई और सात लाख रुपए में नाबालिग का सौदा हरियाणा से कर दिया जहां एक अधेड़ दूल्हा बनकर हरियाणा से बरात लाने की तैयारी में था। किसी ने सीडब्ल्यूसी को मामले की जानकारी दी जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर नाबालिका का संरक्षण कर लिया और एक दिन संरक्षण में रखने के बाद माता-पिता के सुपुर्द कर दिया लेकिन मां-बाप ने 9 महीने बाद अपनी 16 वर्षीय बेटी को फिर से बेचने की ठानी और उसकी बोली लगाकर शादी तय कर दी। गाजियाबाद के एक फार्महाउस को बुक कर दिया जहां शादी और सगाई एक ही दिन में होनी थी। कार्ड भी छप गए। जैसे मामले की जानकारी सीडब्ल्यूसी को लगी तो उसने मौके पर पहुंचकर बालिका का संरक्षण कर लिया और करीब 9 दिन तक अपने संरक्षण में रखकर काउंसलिंग कराई तो यह है चौंकाने वाले खुलासे हुए। इसके बाद अभिभावकों को अंतिम चेतावनी देते हुए तीन-तीन लाख के बंधन पत्र पर 16 वर्षीय नाबालिका को परिजनों के हवाले कर दिया।

ADMISSIONS OPEN FOR SESSION: 2023-24 ||SANSKAR EDUCATIONAL GROUP || 7251000130








Related Posts

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

Read more

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!