हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली नौचंदी, राज्यरानी और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस मुरादाबाद में मरम्मत कार्य के चलते 30 जून से 4 जुलाई तक निरस्त रहेगी। जुलाई के प्रथम सप्ताह में मुरादाबाद में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा जिसकी वजह से रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस मरम्मत कार्य के चलते 10 ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है जबकि पांच ट्रेनें देरी से चलेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 30 जुलाई से 4 जून तक, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 30 जून से 3 जुलाई तक, मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 1 जुलाई से 5 जुलाई तक, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 जुलाई से 4 जुलाई तक, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 30 जून से 3 जुलाई तक रद्द रहेगी।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























