कांवड़ियों पर नगर पालिका खर्च करेगी 25 लाख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ियों की सेवार्थ शिविर लगा कर नगर पालिका परिषद हापुड़ पच्चीस लाख रुपए खर्च करेगी। यह निर्णय परिषद ने एक बैठक में लिया है। कांवड़ सेवा शिविर में कांवड़ियों के लिए विश्राम व भोजन की व्यवस्था रहेगी।
बता दें कि हापुड़ में उद्यमी मेरठ रोड व दिल्ली रोड पर कांवड़ियों की सेवा हेतु बड़े-बड़े शिविर लगाते है, जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध रहती है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ आर्थिक दृष्टि से संकट के दौर से गुजर रही है और करीब 32 करोड़ रुपए की देनदारी है। परिषद का आय का स्त्रोत भी कम है। नागरिकों का कहना है कि परिषद ऐसी व्यवस्था करे कि शिविर में कांवड़िए ही प्रसाद पाएं और बाहरी व्यक्ति इसमें शामिल न हो ताकि परिषद का खर्च कम आए।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950




























