हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला भगवानपुरी व इंद्रलोक कॉलोनी के बीच की एक नाली पिछले छह महीनों से टूटी हुई है जिसकी वजह से नाली में गंदा पानी भर जाता है। सफाई कर्मी भी टूटी नाली के कारण सफाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली में टूटी हुई ईंटें पड़ी है जिसकी वजह से जल निकासी नहीं हो रही। ऐसे में लोगों को कठिनाइयां हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले से अवगत कराने का प्रयास किया लेकिन अधिकारियों ने फोन ही नहीं उठाया जिससे स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है।

मोहल्ला भगवानपुरी और इंद्रलोक कॉलोनी की बीच की नाली पिछले छह महीने से टूटी पड़ी है जिसकी वजह से नाली में सफाई करने में भी परेशानी हो रही है लेकिन अधिकारी हैं कि इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे। ऐसे में लोगों ने नाराजगी जाहिर की है जिनका कहना है कि संबंधित विभाग को मामले में कार्रवाई करनी चाहिए और ईटों को हटाकर जल निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205

























