हापुड़: गर्मी में बिजली व्यवस्था धड़ाम, बिजली खेल रही आंख मिचौली का खेल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बीती रात करीब 12:00 बजे से बिजली आंख मिचौली का खेल खेल रही है जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हापुड़ एक्सएन मनोज कुमार का कहना है कि गुरुवार को कुछ क्षेत्रों के ट्रांसफार्मर बदले गए थे जिसके बाद से ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। आंख मिचौली से लोग बेहद परेशान हैं जिन्होंने बिजली विभाग से व्यवस्था को जल्द ही दुरुस्त करने की मांग की है। यह भी बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण 220 लाइन में फॉल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। अभी एक घंटे और विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।


बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की आंख मिचौली से विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों, दफ्तरों में लगे इनवर्टर भी बोल गए और लोगों की हिम्मत भी जवाब दे गई। हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज, आर्य नगर, न्यू कासिमपुरा, मीनाक्षी रोड, प्रीत विहार, मेरठ रोड, संजय विहार कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया जिनका कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी जल्द से जल्द व्यवस्था को दुरुस्त करें।

Class V से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर








Related Posts

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बेरोजगार नौजवान चोरी-छिपे शराब बेचने के धंधे में लगे हैं, जो शराब के ठेकों से ही शराब खरीदकर वक्त बेवक्त बेचकर…

Read more

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात के अंतर्गत गुरूवार को दिन छिपने के दौरान दो कारों में सवार 6 लोगों ने बाइक सवार दो युवकों के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

नागरिकों ने स्वयं नाली निर्माण कराकर मिसाल पेश की

नागरिकों ने स्वयं नाली निर्माण कराकर मिसाल पेश की

चार सगे भाइयों पर डराने-धमकाने का आरोप

चार सगे भाइयों पर डराने-धमकाने का आरोप

CBSE: 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

CBSE: 12वीं की फिजिक्स की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

प्रभु से ही बुराई से बचा जा सकता है

प्रभु से ही बुराई से बचा जा सकता है
error: Content is protected !!