श्री जगन्नाथ जी की प्रभात फेरी निकाली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चारों ओर भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की धूम मची है। महोत्सव समिति की अगुवाई में रोजाना प्रभात फेरी निकाली जा रही है। नगर यह जगन्नाथ के उद्घोष से गूंज रहा है। शिवपुरी में सभासद मोनू बजरंगी ने प्रभात फेरी का स्वागत किया।
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव समिति हापुड़ के तत्वावधान में शुक्रवार की भोर में प्रभात फेरी, पथवारी देवी मंदिर से शुरु हुई। प्रभात फेरी में शामिल भक्तजन ढोल, मजीरों के साथ उछल कूद करते हुए श्री राधा जी, श्री जगन्नाथ जी, बहन सुभद्रा जी श्री बलदेव जी का स्मरण करते हुए भजनों के माध्यम से गुणगान कर रहे थे। प्रभात फेरी में श्रद्धालु उमड़ रहे है। प्रभात फेरी जिस भी मार्ग से गुजरी लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शुक्रवार को प्रभात फेरी पथवारी माता मंदिर अतरपुरा से प्रारंभ होकर प्रेमपुरा, देवी मंदिर शिवपुरी से गत्ता फैक्ट्री से न्यू शिवपुरी में बड़े मिनीलैंड स्कूल के पास, श्री कूड़ेमल सुभाष चंद के यहां विश्राम किया और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























