हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव डहाना में पिछले लगभग 50 दिनों से विद्युत लाइन जगह-जगह से टूटी पड़ी है जिसकी वजह से ग्रामीणों को लो वोल्टेज का सामना करना पड़ रहा है जिन्होंने बिजली विभाग को मामले से कई बार अवगत कराया लेकिन विभाग के अधिकारियों ने अभी तक कोई खास कदम नहीं उठाया है जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन का फैसला किया है। किसान नेता भूपेंद्र सिंह सिसोदिया का कहना है कि आंधी तूफान के दौरान विद्युत उपकेंद्र सपनावत डहाना फीडर से जुड़ी 11000 की वोल्टेज लाइन जगह-जगह से टूट गई थी। इस दौरान 11 खंभे गिर गए जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द इस लाइन को दुरुस्त किया जाए।

























