हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्याना रोड पर स्थित एक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं।

गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला सेगेवाला निवासी रूबी पत्नी आकाश को 13 जून को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद परिजनों उसे स्याना रोड पर स्थित लव कुश गार्डन के सामने एक अस्पताल में ले गए जहां ऑपरेशन के बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया लेकिन किसी कारण जच्चा की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत अधिक बिगड़ने पर चिकित्सकों ने जच्चा को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में चिकित्सकों ने जच्चा मृत घोषित कर दिया जिसके बाद मृतका के पति ने सीएमओ को शिकायत देकर अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























