हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव कंदौला में पेट्रोल पंप के पास दो वाहनों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से अस्पताल पहुंचाया जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया।
मिली जानकारी के अनुसार मामला जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव कंदोला का है जहां स्थित पेट्रोल पंप के पास दो तेज रफ्तार वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में पिकअप और ट्रैक्टर टकरा गए जिस कारण दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।






















