हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोरोना संक्रमण लगातार अपने पांव पसारता जा रहा है। जिला प्रशासन हापुड़ द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ में कोरोना संक्रमण की वजह से बुधवार से शुक्रवार तक चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई जिसमें से एक महिला तथा तीन पुरुष हैं।

बता दें कि मरने वालों में हापुड़ के 60 वर्षीय नरेंद्र कुमार, हापुड़ निवासी 58 वर्षीया अनिता, नई शिवपुरी हापुड़ के 63 वर्षीय विजेंद्र सिंघल तथा महमूदपुर हाफिजपुर के 62 वर्षीय ओमवीर हैं। बुधवार को अनिता, गुरुवार को नरेंद्र कुमार व विजेंद्र सिंघल तथा शुक्रवार को ओमवीर का निधन हो गया। सभी मृतक गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे और जांच में कोरोना संक्रमित मिले थे जो कि कोरोना के खिलाफ जारी जंग हार गए।
ये भी पढ़ें: Hapur: FREE HOME DELIVERY के साथ पूरे हफ्ते चखें SHREE RATHNAM का जायका:
Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888:































