नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया










नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया
हापुड,सूवि(ehapurnews.com): महिला कल्याण विभाग हापुड़ के तत्वावधान में सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ रोड़ हापुड़ में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आठ नवजात बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया। कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं को बेबी किट मिठाई आदि उपहार वितरण किए गए। कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड डा० समरेन्द्र सिंह व कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, हापुड़ मनीष कुमार (संरक्षण अधिकारी) तथा सामाजिक कार्यतकर्ता रिंकू, हुमा चौधरी ने कहा कि हमारी बेटियाँ भारत वर्ष की स्वाभिमान हैं। हम सभी को मिलकर लिंग भेदभाव मिटाना है।

कन्याओं के जन्म से सुरक्षा स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा बच्चों और महिलाओं को लाभ दिलाएं। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने के लिए बताया गया। बेटा-बेटी में भेदभाव न करें, दोनों को समान शिक्षा दें, जिससे बेटियां भी अपने पैरों पर खड़ा होकर परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर 1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1098 चाइल्ड लाइन 102 स्वास्थ्य सेवायें एवं 108 एम्बूलेंस सेवाओं के बारे में बताया तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, वन स्टॉप सेंटर आदि की जानकारी दी गई।

Tuitions available: contact 7351945695








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!