हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है और लोगों के बीच जाकर सभी से सौहार्द के साथ त्योहारों को मनाने की अपील की जा रही है।
गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बहादुरगढ़ के गांव आलमनगर के पास स्थित चौकी पर लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की। पुलिस ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें। हर तरह की गतिविधि पर नजर रखें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई पड़ती है तो तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराएं। ईद, कांवड़ यात्रा, शिवरात्रि आदि को शांति के साथ मनाएं। इस दौरान बहादुरगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी मनमीत सिंह अन्य पुलिसकर्मी तथा काले प्रधान, कालीचरण, शिवदत्त, तेजपाल, गुड्डू आदि उपस्थित रहे।

























