हापुड़: सरकारी अस्पताल के बाहर मौजूद नाले की नहीं हुई सफाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल के बाहर नाले की सफाई ना होने से बीमारियां पनप रही हैं। हालात यह है कि समय पर नाले की सफाई ना होने से क्षेत्र में जलभराव ने अपने कदम गाड़ने शुरू कर दिए हैं। संक्रामक बीमारियों के घर की दहलीज पर खड़ा यह नाला व्यवस्थाओं के साथ-साथ लापरवाही की पोल भी खोल रहा है।
विकास का ढिंढोरा पीटने वालों को शायद यह नहीं पता कि सरकारी अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कोई भी नाले में पनप रही बीमारी से बीमार हो सकता है। मानसून भी दस्तक देने को है। ऐसे में नाले की सफाई न होने से लोगों में विभाग के प्रति बेहद नाराजगी है। अस्पताल के आसपास इस तरह की तस्वीर अपने आप में चिंताजनक है। अस्पताल के बाहर नाले में पानी भरा हुआ है जिसकी वजह से यहां बीमारियां पनप रही है। लोगों की मांग है कि नाले की सफाई समय पर हो।

























