हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा के पास एक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान कैंटर का चालक घायल हो गया। डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची टीम ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहन को साइड कराया।

आपको बता दें कि मैनपुरी के गांव कुटुकपूर्णा सिरपुर निवासी अंकित यादव पुत्र रामविलाश शनिवार को कंटेनर लेकर घर से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह बाबूगढ़ के उपेड़ा कट के पास पहुंचा तो झपकी आने से कैंटर अनियंत्रित हो गया जिसके बाद उसने कैंटर से नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया और जांच शुरू कर दी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























