हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने शनिवार की रात को हापुड में पुलिस कर्मियों से कहा कि गुंडों के प्रति जरा भी नरमी न बरती जाए और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हापुड में आगामी कावड़ मेला एवं अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए और कहा कि गुंडा तत्व समाज के दुश्मन हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा आदि अफसर उपस्थित रहे।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT


























