👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर बृजनाथपुर से होकर गुजर रहा नाला इन दिनों बदहाल अवस्था में है जिसमें गंदगी का अंबार लगा है जिस कारण आने वाले दिनों में यदि इसकी सफाई नहीं हुई तो बरसात के दौरान बीमारियों का यह नया पता बन जाएगा।
फिलहाल इस नाले में गंदगी जमा है जिसकी समय पर सफाई नहीं होती। बरसात के दौरान पानी आने से यह नाला धीरे-धीरे और परेशानी खड़ी करेगा। फिलहाल इसमें जमा गंदगी के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है जिनकी मांग है कि जल्द से जल्द नाले की सफाई की जाए।





















