हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वर्ल्ड गोल्ड मेडलिस्ट महावीर विनोद राणा उत्तराखंड के नैनीताल के हल्द्वानी में 20 जून को आयोजित होने जा जा रहे एशियन गेम्स के ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसके लिए वह इस तपती गर्मी में कड़ा परिश्रम कर पसीना बहा रहे हैं। खुद के बल पर दुनिया में जनपद हापुड़ का परचम लहराने वाले महावीर विनोद राणा एकलव्य के नाम से भी प्रसिद्ध है जो जु-जित्सु गेम्स में 77 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेंगे। 20 जून को हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19वें एशियन गेम्स के ट्रायल के लिए वह कड़ा परिश्रम कर रहे हैं जिनकी तैयारी करते हुए की कुछ वीडियोस भी सामने आई हैं जिसमें वह रस्सी से ट्रैक्टर को खींचते हुए दिख रहे हैं।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























