हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित फिरोज बिल्डिंग के पास शुक्रवार को सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इस दौरान क्षेत्र की लाइट भी गुल हो गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची जिसने आग पर का काबू पाया जिसके पश्चात विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया।
बढ़ते तापमान के बीच बिजली की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में ओवरलोडिंग के मामले भी सामने आ रहे हैं। हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर ने शाम के समय आग पकड़ ली जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कुछ देर के लिए हवा भी दूषित हो गई। लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























