एस्कोर्ट सर्विस गैंग की दो महिला सहित पांच गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो लोगों को गैंगरेप के झूठे मुकद्दमें में फंसा कर लोगों से धन वसूली करता था। पुलिस ने गैंग की दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस ने चैकिंग के दौरान जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर के मौहल्ला गौतमपुरी के मौहम्मद अमरुद्दीन, परतापुर पिलखुवा के वसीम, और हरियाणा के थाना हिसी के गांव सुलतानपुर का अजय, व हिंसार की महिला कविता (काल्पनिक नाम) वजीराबाद दिल्ली की रानी (काल्पनिक नाम) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे योजनाबद्ध तरीके से गैंगरेप की फर्जी सूचना की रिपोर्ट दर्ज कराकर अवैध रुप से धन अर्जित करते थे। महिला रानी ने पुलिस को बताया कि वह एक पैशेवर महिला है, जो आनडिमांड देहरादून, नैनीताल, हिमांचल व दिल्ली आदि पर्यटक स्थलों के होटलों में ग्राहकों को सुविधा उपलब्ध कराती है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























