जैन मंदिर में चांदी के भामंडल लगाए
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com): हापुड के आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार में शनिवार को मंदिर की मुख्य वेदी पर पूजा अर्चना, शान्तिधारा अभिषेक सिचन के उपरांत वीरेंद्र जैन, नितिन जैन, नीरज जैन, सम्भव जैन, राहुल जैन के सौजन्य से चांदी के भांमडल लगाये गए। जैन समाज के उपाध्यक्ष नितिन जैन ने बताया कि जैन भक्त अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ आदि मांगलिक अवसरों पर 251 रुपए मन्दिर जी की दानपेटी में डालकर अपने नाम से शान्तिधारा कराकर पुण्य धर्म लाभ प्राप्त कर सकते है। मन्दिर जी में प्रतिदिन शान्तिधारा सतत चल रही है।
भारी डिस्काउंट पर खरीदें एसी, कूलर, पंखे, फर्नीचर आदि : 9286716214


























