सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर के पास डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस दौरान उसका साथी घायल हो गया। मृतक युवक की शिनाख्त 19 वर्षीय चिराग पुत्र राजीव शर्मा निवासी मोहल्ला गिरधरपुरा के रूप में हुई है। परिजनों ने गमगीन माहौल के बीच युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घायल दीपक का उपचार चल रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार चिराग घर का इकलौता पुत्र था जिसने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। शुक्रवार को वह अपने दोस्त दीपक के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था जहां से वह बाइक से बृजघाट गंगा स्नान के लिए पहुंच गया। वापस लौटते समय सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर के पास चिराग ने बाइक से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।


सड़क हादसा इतना भयंकर था कि चिराग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई जो आनन-फानन में सिंभावली पहुंचे और चिराग के शव को हापुड़ ले आए। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान परिजनों ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!