हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा के बाहर स्थित एक गैस गोदाम से चोरों ने 10 सिलेंडर चोरी कर लिए। गोदाम के संचालक ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

गांव असौड़ा निवासी अनुज त्यागी का गांव के बाहर महादेव इंडेन के नाम से गोदाम है। गुरुवार की रात चोर किसी समय गोदाम में आ धमके और ताले तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने गोदाम से 10 गैस सिलेंडर, एक स्टेबलाइजर, एक इनवर्टर, दो बैटरी चोरी कर लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























