हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): EHAPUR NEWS के संवाददाता अशोक तोमर व उनके परिजनों ने घायल पक्षी को जंगली जानवरों से बचाया और पक्षियों के अस्पताल में तैनात कर्मचारी को सौंपा जिसके बाद पक्षी का उपचार किया गया जो फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है। हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सीतादेयी निवासी अशोक तोमर के घर पर गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे एक जंगली कबूतर घायल अवस्था में आ गया जो तड़प रहा था जिसकी आवाज सुनकर संवाददाता अशोक तोमर के परिजन उसे जानवरों से बचाते हुए घर ले आए और उसकी देखभाल की जिसके पश्चात अशोक अपने भतीजे सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर घायल पक्षी को उपचार के लिए हापुड़ लेकर पहुंचे जहां अतरपुरा चौपले पर पक्षियों के अस्पताल में कार्यरत कर्मी को सौंप दिया जिसके बाद उसका उपचार शुरु हुआ।
हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662























