👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति ने मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मुन्नालाल तिवारी को मंदिर से निकाल दिया है। बताया जा रहा है कि सनातन संस्कृति की मर्यादा का पंडित मुन्नालाल तिवारी ने उल्लंघन किया जिसके चलते उन्हें निकाल दिया गया है। 15 नवंबर साल 2021 को मंदिर द्वारा दी गई संपत्ति को समिति ने वापस ले लिया है।

समिति के प्रधान, मंत्री और कोषाध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ पत्र शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुन्नालाल को जब समिति ने निकालने का फैसला लिया तो वह मंदिर छोड़ कर चले गए। फिलहाल समिति के सदस्यों ने बैठक की मांग की है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065























