हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव उपेड़ा क्षेत्र बीएसएनएल के टावर से पिछले वर्ष 21 दिसंबर को 19 सैल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया जिसके बाद अधिकारियों ने 22 दिसंबर को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने अब जाकर मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान विभाग ने कई बार प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने में निवेदन भी किया जिसके पश्चात बीएसएनल के अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अब जाकर मुकदमा दर्ज किया है।

बीएसएनल के कर्मचारी राजीव गोस्वामी ने बताया कि बीएसएनएल के टावर की बैटरी से पिछले वर्ष 19 सेल चोरी हो गए जिसके बाद कर्मचारियों ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया जिसके बाद विभाग के अधिकारियों ने जब पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया तब जाकर कार्रवाई हुई है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

































