हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग ने गढ़मुक्तेश्वर और सिंभावली में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ कार्र्रवाई की। छापेमारी के दौरान छह क्लिनिकों पर सक्षम चिकित्सक मौजूद नहीं मिले जिसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई है। साथ ही संचालक को नोटिस भी दिए गए हैं।

गुरुवार को एसीएमओ केपी सिंह ने टीम के साथ छापेमारी करते हुए क्लीनिकों को सील कर दिया जो अवैध रूप से चल रहे थे। गांव वैठ में सारिका अली, नगला बढ़ में रिफाकत अली, बक्सर में उमर अली, सिंभावली में मनोज कुमार व बीएस तोमर क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया जबकि गढ़मुक्तेश्वर में एक क्लीनिक का संचालक विभाग की टीम को देखकर भाग खड़ा हुआ। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने वहां भी सीलिंग की कार्रवाई की है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT

































