हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गुजरात के तटीय इलाकों में बिपरजाय तूफान से तिलहन व खाद्य तेलों में उछाला नजर आया। जब से बिपरजाय तूफान की खबरें मीडिया में आनी शुरु हुई तभी से तिलहन व खाद्य तेलों में तेजी का रुख बनने लगा। हापुड़ मंडी में सभी प्रकार के खाद्य व रिफाइंड तेल पांच रुपए प्रति किलो मजबूत हो गए, जबकि गारंटी की सरसों एक ही दिन में 200 रुपए प्रति क्विंटल उछाला खा गए।
हापुड़ मे सरसों राजस्थान से मंगाई जाती है और छोटे तेल उत्पादक इन्हीं आयातकों व स्टाकिस्टों से थोड़ी-थोड़ी सरसों खरीदते है। गत सप्ताह एक गारंटी की सरसों के भाव 5 हजार रुपए प्रति क्विंटल थे जिसका भाव शुक्रवार को 52 सौ रुपए प्रति क्विंटल बोला गया। हापुड़ में जरौठी रोड व गढ़ रोड पर बने गोदामों में सरसों के भारी स्टाक बताए जाते है।
मोना ड्रीम वर्ल्ड: कपड़ों पर 50% तक की छूट : 992714 3205

































