हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के द्वारा आर्य समाज हापुड के सौजन्य से आठ दिवसीय योग शिविर के तृतीय दिवस योगाचार्य बालकरण सिंह के द्वारा प्राणायाम का सूक्ष्म का अभ्यास कराया गया।योगाचार्या अर्चना कंसल ने शारीरिक कष्ट निवारण की क्रियाएं बताईं, शशि गोयल ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया। विद्वान पुरोहित धर्मेंद्र शास्त्री ने मंत्रोचार के साथ शिविर का शुभारंभ किया।सचिव कपिल सिंघल ने व्यवस्था में पूर्ण योगदान दिया, सफल संचालन मार्गदर्शक विजेंद्र कुमार गर्ग लोगे वालों ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य राम कुमार गुप्ता, बृजमोहन एडवोकेट, अनिल जैन, शिखा गर्ग, आर्य समाज के वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र कबाड़ी, केपी सिंह, रेखा गोयल, मीनू आदि ने सहयोग किया।अध्यक्ष हरि प्रकाश अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद किया। शेष 5 दिन तक होने वाले योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।
Tuitions available: contact 7351945695

































