हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिलाओं एवं बच्चियों के साथ घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘मिशन शक्ति’ के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना पिलखुवा क्षेत्रांतर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को कार्यशाला आयोजित कर महिलाओं, छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना पैदा करने के उद्देश्य से जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा सुरक्षा जागरूकता के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन 1090 एवं आत्मरक्षा सम्बन्धी आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज की ओर सेडॉक्टर सौरभ गोयल, डॉ जेके गोयल, डॉक्टर खुशबू, ऋषिपाल सिंह, कृष्णाराज, जनरल मैनेजर, नटराजन और सीनियर फीमेल फैकल्टी तथा छात्राएं मौजूद रही।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































