👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे विभाग ने कार्रवाई करते हुए पिछले एक वर्ष में 7.44 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर 25 टीटीई तैनात हैं जिन्होंने पिछले एक वर्ष में बिना टिकट ट्रेनों में चेकिंग के दौरान अभियान चलाकर 92,857 यात्रियों से 6.57 करोड़ तथा स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 11,718 यात्रियों से 87.28 लाख जुर्माना वसूला है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर 26 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होता है। ऐसे में सैकड़ों की संख्या में यात्री प्रतिदिन यहां से सफर करते हैं। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से सात करोड से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।
ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT

































