हापुड़: एक ओर झुका बिजली का यह खंभा दे रहा हादसों को न्योता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा के पास गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला आर्य नगर के बाहर लगा बिजली का एक खंभा इन दिनों जर्जर अवस्था में है जिससे आने जाने वाले लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। बिजली का खम्भा नीचे से गला हुआ है जिस कारण आने जाने वाले लोगों पर यह खंभा कभी भी गिर सकता है जिस कारण हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को पत्र लिखकर मामले में खंभे को दुरुस्त करने की मांग की है।
माहेश्वरी मंदिर के पास वाली गली के बाहर सड़क किनारे लगा यह खंभा नीचे से गल चुका है जिसके ऊपर से कई तार गुजर रहे हैं। आलम यह है कि खंभा नीचे से गल रहा है जिसकी वजह से कभी भी यह हादसे का कारण बन सकता है। हालांकि खंभा धीरे-धीरे एक ओर झुकना शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर खंभे को नहीं बदला गया तो यह है किसी ना किसी को अपनी चपेट में ले लेगा जिससे होकर कई तार गुजर रहे हैं जिनमें मौजूद करंट किसी की जान भी ले सकता है।
























