👁 0 views Views
सिम्भावली, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान बैंक के एटीएम कार्ड बदल कर रुपए उड़ाने वाले गिरोह के एक सदस्य को धर दबोचा जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार वाहन चैकिंग के दौरान भोवा मस्तानगर में पीएनबी के एटीएम से धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदल कर पैसे निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य गांव चि_ा बुलंदशहर के ताहिव को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार एटीएम कार्ड, 930 नकद, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। उसके तीन साथी समीर, सलमान व अमजद फरार है।
ये भी देखें : हापुड़ के सावित्री बीज भंडार पर किसानों ने लगाया संक्रमित बीज बेचने का आरोप


























