हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोविड वायरस संक्रमण के फैलने के कारण हापुड़ जनपद के निम्र इलाकों को सील किया गया था। अब गत एक पखवाड़े से संदिग्ध कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर जिलाप्रशासन ने पिलखुवा का छेपिवाड़ा,सिद्धार्थ नगर हापुड़, चंद्र लोक हापुड़, सरस्वती एनक्लेव हापुड़,विवेक विहार हापुड़,परतापुर धौलाना़ को तत्काल प्रभाव से अनसील कर दिया है। लाकडाउन की शर्तो का सभी को पालन करना अनिवार्य है।































