👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पदाधिकारियों ने सोमवार को यहां अपर जिलाधिकारी को किसान हित की मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चक्रपाणि यादव, शीशपाल चौधरी, जुनैद अहमद,नरेंद्र सिसौदिया आदि ने आज यहां जिला मुख्यालय पहुंचे और एक चार सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अफसर को दिया। उनकी प्रमुख मांग है कि यूरिया खाद की कालाबाजारी करने वालों को दंडित किया जाए। अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जाए। आई टी आई व पोलिटैक्रिक कालोजों के निजीकरण के फैसले को सरकार वापिस ले।





























