हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हाफिजपुर पुलिस ने एक ग्रामीण से तीस हजार रुपए मूल्य की आठ पेटी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गांव मोरपुर का रवि शर्मा गांव में देशी शराब बेच रहा था कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से आठ पेटी शराब के पव्वे बरामद किए है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि हापुड़ के एक ठिकाने से शराब लाकर गांव में बेचता था, परंतु ताज्जुब तो इस बात का है कि पुलिस ने शराब के अवैध धंधे को बढ़ावा देने वाले ठिकाने के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की।
































