हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव महमूदपुर नहर से मीरपुर को जाने वाला रास्ता अत्यंत खस्ता हालत की स्थिति में है। महमूदपुर के लोगों ने रविवार को पूर्व विधायक गजराज सिंह से भेंट कर खस्ता हाल मार्ग का बयान बयां किया और कहा कि बुरे हाल मार्ग से लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है लेकिन सड़क का निर्माण कोई नहीं करा पा रहा है।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने जल्द ही संबंधित अधिकारी से महमूदपुर नहर से मीरपुर मार्ग की मरम्मत कराने का लोगों को आश्वासन दिलाया।
इस अवसर पर अनूप कुमार कर्दम, अमित कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, सुनील पाल, अरुण पाल, भीम सिंह, रामपाल, प्रदीप आदि लोग उपस्थित थे।

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:































