👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस ने पहलवानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे किसानों को रोक लिया। इस दौरान किसान बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस और किसान आमने-सामने आ गए। इसके बाद किसानों ने वैकल्पिक मार्गो से आगे जाने का फैसला किया लेकिन पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। आपको बता दें कि रविवार को मुरादाबाद, बरेली, अमरोहा व अन्य जनपदों से किसान इकट्ठा होकर दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर जा रहे थे। पहलवानों को समर्थन देने के लिए किसान नेता मैदान में उतरे जिन्हें पुलिस ने जगह जगह रोक लिया। वहीं छिजारसी टोल प्लाजा पर भी पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए और किसानों को आगे जाने से रोका।




























