हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने हापुड़ के भाजपा नेताओं के साथ जिला अधिकारी अदिति सिंह के आवास पर पहुंच कर उनके पिता के निधन पर दु:ख व्यक्त कर शोक संवेदना व्यक्त की।
अब घर बैठे आर्डर करे किराने का सामान हापुड़ के किसी भी स्थान पर, डाउनलोड करे Listailer ऐप

उन्होंने कहा कि आपके पूज्य पिता धनंजय प्रसाद सिंह (आईएएस) वरिष्ठ अधिकारी थे। उन्होंने प्रदेश और देश की ईमानदारी, मेहनत, लगन से सेवा की। उनकी मृत्यु का शोक सभी को है। भगवान आप को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ में भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंहल, विनित दिवान, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल, सभासद रमेश अरोड़ा भी मौजूद रहे।

























