हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर पुलिस ने बीती रात करीब 1:00 बजे चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध वाहनों को रोका। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया भी इस दौरान मौजूद रहे। हापुड़ देहात पुलिस ने हापुड़ से ततारपुर जाने वाले रास्ते पर शुक्रवार की देर रात करीब 1:00 बजे जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग की और पूछताछ की।

























