हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नालों की सफाई का अभियान शुरू हो गया है। जेसीबी मशीन द्वारा नालों की सफाई की जा रही है। इस दौरान नगरपालिका कर्मी भी नालों में उतर कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर रहे हैं जिससे मानसून के दौरान किसी तरह की परेशानी उत्पन्न ना हो। जलभराव की समस्या को देखते हुए नालों की सफाई के अभियान को गति दी जा रही है।
आपको बता दें कि हापुड़ की रेलवे रोड पर शुक्रवार की सुबह नालों की सफाई का अभियान चलाया गया जहां जेसीबी मशीन की मदद से निकाली गई गंदगी को ट्रैक्टर ट्रॉली के जरिए उचित स्थान पर भेजा गया। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का कहना है कि बारिश से पहले ही नालों की सफाई कर ली जाएगी जिससे बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न ना हो।
होली स्पेशल ऑफर: ₹2,000 की शॉपिंग पर 1 किलो सॉस फ्री: 7500350063
🔊 Listen to this होली स्पेशल ऑफर: ₹2,000 की शॉपिंग पर 1 किलो सॉस फ्री: 7500350063 हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली के पर्व को देखते हुए छोटी मंडी पाटिया पर स्थिति…
Read more

























