हापुड सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में थाना एएचटीयू पुलिस व सी0डब्ल्यू0सी0 एवं लेबर इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम द्वारा बाल संरक्षण हेतु बालश्रम रोकथाम अभियान चलाया गया।अभियान के तहत दुकानों, होटलों, कारखानों व वर्कशाप आदि की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में दुकान पर काम कर रहे तीन बालश्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया गया एवं दुकान मालिकों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।श्रमिक विभाग ने चेतावनी है कि कोई भी प्रतिष्ठान बाल श्रम को अपने यहां न रखें वर्ना कठोर कार्यवाही की जाएगी।बाल श्रम से काम लेना कानूनी अपराध है।
चर्म रोग, फंगल (दाद), गंजेपन की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























