जैन समाज का फिजियोथरैपी सेंटर शुरू
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन समाज के सौजन्य से जैन सन्त भवन, जैन लोक कोठी गेट पर महावीर जैन धर्मार्थ फिजियोथरैपी औषधालय का शुभारंभ किया गया। सेंटर पर डाo शुभाक्षी शर्मा द्वारा सोमवार से शनिवार शाम 4 बजे से 6 बजे तक कमर दर्द, सरवाइकल पेन, घूटने, कन्धे आदि दर्द का उपचार फिजियोथरैपी के द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर जैन समाज के संरक्षक इंजीनियर सतीश कुमार जैन एव प्रमोद कुमार जैन, अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, उपाध्यक्ष पुलकित जैन, महामंत्री अशोक जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, मंत्री राजीव जैन, तुषार जैन, आर के जैन एडवोकेट, बीनू जैन एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

























